रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष का अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। वहीं विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान यूक्रेन को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति नहीं कर रहा है।
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष का अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। वहीं विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान यूक्रेन को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति नहीं कर रहा है। साथ ही उन्होंने रूस और पूर्वी यूरोपीय देश के बीच शत्रुता के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है।
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो ने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा के साथ एक संयुक्त प्रेस में भाग लिया जिसमें उन्होंने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से जानें जा रही हैं। उन्होंने इस मानवीय पीड़ा पर अपनी संवेदना व्यक्त की। बिलावल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान का मानना है कि लंबे समय तक संघर्ष नागरिक आबादी के लिए भारी कठिनाई और पीड़ा लाता है और उम्मीद है कि शांति जल्द कायम होगी ताकि यूक्रेन और रूस के लोग शांति लाभ का आनंद ले सकें।
बिलावल ने कहा कि हमने यूक्रेन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए और पाकिस्तान की अपनी आर्थिक चुनौतियों के बावजूद यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी। पाकिस्तान एक अस्थिर क्षेत्र में स्थित है और समझता है कि लंबे समय से चले आ रहे क्षेत्रीय संघर्ष हमारी सामूहिक सुरक्षा को कैसे खतरे में डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष विकासशील देशों और वैश्विक दक्षिण के लिए भी मुश्किलें लेकर आया है, खासकर ईंधन, भोजन और उर्वरक की कमी के मामले में।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कोई अपवाद नहीं है। इसलिए, शांति और सुलह को बढ़ावा देने में हमारा निहित स्वार्थ है। हम बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करते हैं। उन्होंने 12 जुलाई को जिनेवा में मानवाधिकार परिषद में भेदभाव, शत्रुता या हिंसा को उकसाने वाली धार्मिक घृणा का मुकाबला करने के प्रस्ताव का समर्थन करने में यूक्रेनी सरकार की सैद्धांतिक रुख के लिए भी सराहना की।
वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा कि यूक्रेन पाकिस्तान के साथ व्यापार को बढ़ावा देने और राज्य सेवाओं के डिजिटलीकरण सहित आर्थिक सहयोग की आशा करेगा। बिलावल ने यह भी कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ काला सागर अनाज पहल की बहाली का मुद्दा उठाएंगे।