फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: काठमांडू में विदेशी गैंग का खुलासा, एटीएम से चोरी में पांच चीनी नागरिक गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2019 05:11 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • चोरों के पास से अमेरिकी डॉलर, चीन का युआन, यूरो भी बरामद
  • युवकों ने बीते दिनों में करोड़ों रुपयों की चोरी और धोखाधड़ी की
  • एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया, फिर निशानदेही पर साथी धराए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल पुलिस ने काठमांडू के दरबारमार्ग में एक एटीएम से रुपये चुराने के आरोप में पांच चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन युवकों ने बीते कुछ समय में करोड़ों रुपयों की चोरी और धोखाधड़ी की है। इस काम के लिए चीनी नागरिकों ने नकली वीजा कार्ड बनवाए और खातों से रुपयों पर हाथ साफ किया। इस घटना के बाद नेपाल के बैंकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों को काठमांडू में पेश करते हुए पुलिस ने बताया कि इनके पास से एक करोड़ 26 लाख नेपाली रुपये और कुछ विदेशी मुद्राएं जब्त की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक आरोपी जू लिया गैंग शनिवार रात को एटीएम से रुपये चुराते रंगे हाथों पकड़ा गया था। 

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काठमांडू के एक होटल से उसके साथियों लिन जियानमेंग, लुओ जियालेई, कियू यूनकिंग और चेन बिन बिन को गिरफ्तार किया। नेपाल पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अमेरिकी डॉलर, चीनी युआन, यूरो, हांगकांग डॉलर बरामद किए। 
विज्ञापन


साथ ही उनके पास से 132 फर्जी वीजा एटीएम कार्ड और 17 वैध वीजा एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए। आरोपियों के पास एक कार्ड प्रिंटिंग मशीन, छह मोबाइल फोन, लैपटॉप और डेटा कार्ड भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें