फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप ने पहली बार पहना मास्क, कहा- इसे पहनना अच्छा है

Sun, 12 Jul 2020 08:30 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार पहना मास्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के दौरान महीेनों मास्क ना पहनने की पैरवी करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पहली बार मास्क लगाते देखा गया। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने से इनकार करते थे। बता दें कि अमेरिका में कोरोना के संक्रमित मामले 32 लाख के पास हैं।

विज्ञापन



शनिवार को घायल सैनिक को देखने वॉल्टर रीड के दौरे के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने एक गाड़े रंग का मास्क लगाया हुआ था। अमेरिका में कोविड-19 से 1,34,000 लोगों की मौत होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मास्क पहनने की सलाह दी गई और वे पहली बार मास्क पहनते हुए दिखाई दिए।

वॉल्टर रीड पहुंचने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से कहा कि जब आपको पता हो कि आप अस्पताल जा रहे हैं और वहां जाकर आप कई सारे सैनिकों से मुलाकात करेंगे तो ऐसे मामलों में सावधानी बरतना जायज हो जाता है। उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से मास्क पहनना अच्छी बात है। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो कभी मास्क पहनने के खिलाफ नहींं रहे हैं लेकिन उन्हें लगता है कि मास्क पहनना का एक समय और जगह होती है। इससे पहले किसी भी रैली, न्यूज कॉन्फ्रेंस, कोरोना को लेकर अपडेट देने या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर डोनाल्ड ट्रंप को मास्क पहनते हुए नहीं देखा गया।


डोनाल्ड ट्रंप ने यह फैसला तब लिया जब व्हाइट हाउस के कुछ साथी और राजनैतिक सलाहकारों ने मास्क को लेकर शांत पैरवी का कैंपेन किया। राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने विस्तृत से बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ये समझाने में एक हफ्ते का समय लग गया था कि वो अपने समर्थकों के लिए मास्क पहनकर एक मिसाल के तौर पर उभरें।

पूरे विश्व में अमेरिका में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले हैं और शुक्रवार को अमेरिका में एक ही दिन में 69,000 मामले देखने को मिले, पिछले तीन दिनों से अमेरिका में एक दिन मेें इतने ही मामले सामने आ रहे हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में करीब 32 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 1,34,000 लोगों की जान जा चुकी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें