फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला की दरियादिली के आप भी हो जाएंगे कायल, बाढ़ पीड़ितों के लिए किया ये बड़ा काम

Tue, 09 Apr 2019 11:48 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जूतों के बिल दिखाती महिला - फोटो : सोशल मीडिया (Addy Tritt)
विज्ञापन

अमेरिका में एक महिला की दरियादिली का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय एक महिला ने नेब्रास्का बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए शू स्टोर का पूरा स्टॉक खरीद डाला। दरअसल, कंसास के एक शू स्टोर के मालिक ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि वह अपना स्टोर बंद कर रहा है। इसीलिए वो अपना बचा हुआ पूरा स्टॉक बेचना चाहता है। 

विज्ञापन


जब महिला को इसके बारे में पता चला तो वो स्टोर पर पहुंची और नेब्रास्का बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए कंसास के इस शू स्टोर से बाढ़ पीड़ितों के लिए 214 जोड़ी जूते खरीद लिए। महिला का नाम एडी ट्रिट है। 

जब एडी ट्रिट स्टोर पर पहुंची तो मालिक ने स्टॉक की कीमत करीब 4 लाख 15 हजार रुपये बताई। एडी ट्रिट से लगभग दो घंटे बात करने के बाद स्टोर मालिक ने उसे 6,923 रुपये में 214 जोड़ी जूते दे दिए। 
विज्ञापन


बता दें कि कुछ समय पहले अमेरिका में बॉम्ब साइक्लोन (तूफान) के बाद नेब्रास्का में 52 साल बाद इतनी भीषण बाढ़ आई थी। बाढ़ से मिसौरी नदी का जलस्तर 32 फीट पर पहुंच गया था। इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें