फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Cuba Talk: आजादी के अमृत महोत्सव पर क्यूबा ने जारी किया डाक टिकट, दोनों देशों के बीच एफओसी वार्ता 

Tue, 28 Jun 2022 10:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत से क्यूबा को चावल की खरीदी के लिए 100 मिलियन यूरो के एक अल्पकालिक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं, क्यूबा सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए विशेष डाक टिकट जारी किया। 
विज्ञापन
भारत और क्यूबा के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का दूसरा दौर हवाना में हुआ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और क्यूबा के बीच विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) का दूसरा दौर 27 जून को हवाना में संपन्न हुआ। क्यूबा ने भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर विशेष डाक टिकट जारी किया है। वहीं, भारत से  क्यूबा को चावल आयात के लिए 10 करोड़ यूरो का अल्पकालिक ऋण मंजूर किया गया। 

विज्ञापन

 एफओसी वार्ता में भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने किया और क्यूबा की ओर से विदेश मामलों के उपमंत्री अन्यांसी रोड्रिग्ज कमेजो ने। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि सौरभ कुमार ने क्यूबा के डिप्टी पीएम कैब्रिसस से मुलाकात की और विदेश मामलों के कार्यवाहक मंत्री गेरार्डो पेनालवर पोर्टा के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। 
बागची ने बताया कि भारत से क्यूबा को चावल की खरीदी के लिए 100 मिलियन यूरो के एक अल्पकालिक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वहीं, क्यूबा सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए विशेष डाक टिकट जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें