फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: वित्त मंत्री सीतारणम ने भी बीच में ही छोड़ी अमेरिका और पेरु की यात्रा; लौट रहीं भारत

Wed, 23 Apr 2025 07:36 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने अंधाधुंध गोली बारी की और 26 लोगों की जान ले ली। जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी अमेरिका और पेरू की अपनी आधिकारिक यात्रा बीच में ही रद्द कर रही हैं। जल्द से जल्द वे भारत के लिए रवाना हो सकती हैं। इस बारे में बुधवार को वित्त मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम 11 दिवसीय अमेरिका और पेरु यात्रा पर हैं। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा  कि केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका-पेरू की अपनी आधिकारिक यात्रा बीच में ही छोड़ रही हैं। इस कठिन और दुखद समय में वे हमारे लोगों के साथ रहने के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध उड़ान से भारत वापस आ रही हैं।

पीएम मोदी भी सऊदी अरब से भारत लौटे
आतंकियों की कायराना हरकत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में ही रोककर मंगलवार रात को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर दिया था। बुधवार सुबह वे दिल्ली लौट आए हैं। वे आज पहलगाम हमले को लेकर एक हाई लेवल बैठक करेंगे। इससे पहले उन्होंने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि आतंकियों का शैतानी एजेंडा पूरा नहीं होगा। आतंकी हमले की मैं सख्त निंदा करता हूं। जान गंवाने वालों के प्रति मेरी श्रद्धांजलि। प्रभावितों को सभी जरूरी मदद दी जाएगी। जो भी इस घटना के पीछे हैं, उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। उनका शैतानी एजेंडा कभी पूरा नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ाई का हमारा संकल्प इससे डिगेगा नहीं, बल्कि और मजबूत होगा।
विज्ञापन


आतंकियों ने दिया कायराना हरकत को अंजाम
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर कम से कम 26 लोगों को मार डाला। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी व दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। हमले में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। हालांकि सरकार ने अभी सिर्फ 16 मौतों की पुष्टि की है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने देर रात कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हमले के विरोध में आज जम्मू बंद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें