- वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर लोगों में कॉर्टिसोल बढ़ा रहे तो इससे तनाव में बढ़ोतरी होती है।
- वहीं, अगर कॉर्टिसोल कई महीनों या वर्षों तक बढ़ा रहे तो इससे दिल की बीमारी, किडनी की समस्या या डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
चौंकाने वाली बात यह है कि रिसर्च में हिस्सा लेने वाले जिन भी लोगों ने कम पानी पिया था, वे ज्यादा पानी पीने वालों के मुकाबले प्यासे होने का अनुभव नहीं कर रहे थे। हालांकि, उनका शरीर कुछ और ही कह रहा था। उनकी यूरिन का गाढ़ापन उनके शरीर में कम पानी का इशारा कर रहा था। इससे सामने आया कि ज्यादा प्यास हमेशा शरीर में पानी की जरूरत का परिचायक नहीं होता।
Health Tips: गर्मियों में लू-डिहाइड्रेशन से बचाएगी ये 'चमत्कारी' चीज, आपके किचन में भी है मौजूद
रिसर्च में एक और अहम तथ्य यह भी सामने आया कि इंसानी शरीर में तरल पदार्थों की जरूरत सिर्फ पानी से ही नहीं पूरी होती, बल्कि दिन भर में पीये जाने वाले चाय, कॉफी, दूध भी शरीर में तरलता की जरूरत को पूरा करते हैं। हालांकि, पानी का असर इन सभी पेय पदार्थों के मुकाबले जल्दी और तेजी से होता है।
अन्य वीडियो