फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिकेन माइकल से फ्लोरिडा बीच तबाह, मरने वालों की संख्या बढ़कर 17, जायजा लेने जाएंगे ट्रंप

Sat, 13 Oct 2018 10:41 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेक्सिको तट पर तबाही
विज्ञापन

हरिकेन (तूफान) माइकल शुक्रवार को अमेरिका के फ्लोरिडा बीच से टकराया। इसी के साथ तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम-से-कम 17 हो गई है। तलाश एवं बचाव अभियान दल की ओर से मलबों को हटाकर जीवित बचे लोगों और शवों को ढूंढने का काम जारी है।

विज्ञापन


संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी (फेमा) के प्रमुख ब्रॉक लॉन्ग ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। तूफान बुधवार को मैक्सिको बीच से टकराया था। फ्लोरिडा शहर के गवर्नर रिक स्कॉट ने बताया कि मैक्सिको बीच तबाह हो गया है।

इस शहर में बुधवार को कैटेगरी-4 का तूफान माइकल आया था। मैक्सिको की खाड़ी में स्थित 1,000 लोगों की आबादी वाले शहर का दौरा करने के बाद स्कॉट ने बताया कि ऐसा लगता है कि जैसे यह युद्ध क्षेत्र है और यहां बम विस्फोट हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे यह युद्ध क्षेत्र है। फ्लोरिडा में आए हरिकेन माइकल को 1851 के बाद का सबसे ताकतवर तूफान माना जा रहा है।
विज्ञापन


तबाही देखने फ्लोरिडा जाएंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी फ्लोरिडा और जॉर्जिया जाकर तबाही देखने की बात कही है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि लोगों को ये अंदाजा ही नहीं था कि तूफान जॉर्जिया को कितना नुकसान पहुंचाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें