फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोरिडा विमान हादसा: को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजा था क्या आखिरी संदेश? 17 साल की उम्र में मिला पायलट लाइसेंस

Tue, 03 Nov 2026 09:42 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

फ्लोरिडा में हुए लीयरजेट विमान हादसे से पहले 20 वर्षीय को-पायलट नथालिया फिल्गुएरास ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान में बर्फ जमने और तेज गति से नीचे गिरने की जानकारी दी थी। रेडियो रिकॉर्डिंग में उनकी मदद की गुहार सुनाई देती है
विज्ञापन
फ्लोरिडा विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए भीषण विमान हादसे से पहले 20 वर्षीय महिला को-पायलट नथालिया गडेल्हा फिल्गुएरास ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मदद की गुहार लगाई थी। हादसे से पहले की रेडियो रिकॉर्डिंग में उनकी आवाज सुनी जा सकती है। वह बार-बार 'मे डे, मे डे' कहकर मदद मांग रही थीं।
विज्ञापन


छोटा लीयरजेट विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था। इसी दौरान दक्षिण फ्लोरिडा में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। हादसे से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत में फिल्गुएरास ने बताया कि विमान पर बर्फ जम रही है। उस समय बाहर का तापमान माइनस 47 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने विमान में मध्यम स्तर के झटके आने की भी जानकारी दी। इन झटकों के कारण विमान करीब 700 फीट तक ऊपर-नीचे हो रहा था।

कुछ ही देर बाद उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, "मे डे, मे डे!" इसके बाद उन्होंने बताया, "हम 10,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे जा रहे हैं!" उन्होंने आगे कहा, "हम ओवरस्पीड की स्थिति में हैं और 20,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं... हम जमीन से टकराने वाले हैं।" बाद में एडीएस-बी एक्सचेंज के फ्लाइट डेटा से पता चला कि हादसे से पहले लीयरजेट 60 विमान एक मिनट में 27,000 फीट नीचे गिर गया था।
विज्ञापन


20 साल की उम्र में कमर्शियल पायलट बनी थीं फिल्गुएरास
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, फिल्गुएरास ने 2023 में पायलट का लाइसेंस हासिल किया था। उस समय उनकी उम्र 17 साल थी और वह वेस्ट बोका रैटन कम्युनिटी हाई स्कूल में सीनियर छात्रा थीं। ब्राजील मूल के परिवार से ताल्लुक रखने वाली फिल्गुएरास का परिवार फ्लोरिडा में रहता है। पायलट लाइसेंस मिलने के बाद वह स्थानीय मीडिया में भी चर्चा में आई थीं, क्योंकि उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस मिलने से पहले ही निजी विमान उड़ाने का लाइसेंस हासिल कर लिया था।

उनकी मां के मुताबिक, फिल्गुएरास पिछले नौ महीने से कमर्शियल पायलट के तौर पर काम कर रही थीं। उनकी मां कैमिला गडेल्हा कोर्टेलेटी ने सीएनएन ब्राजील से कहा, "वह बहुत अच्छी लड़की थी। जिम्मेदार और मेहनती थी... वह को-पायलट थी और कोई फैसला लेने की स्थिति में नहीं थी।" 

हादसे से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा था क्या संदेश?
फिल्गुएरास के पायलट लाइसेंस में जेट विमान उड़ाने की योग्यता दर्ज थी, लेकिन उन्हें उड़ान की कमान संभालने की अनुमति नहीं थी। उनके सौतेले पिता 44 वर्षीय थियागो कोर्टेलेटी ने द न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि फिल्गुएरास को विमान उड़ाने का 1,300 घंटे का अनुभव था। उनके मुताबिक, हादसे से महज 10 मिनट पहले 20 वर्षीय फिल्गुएरास ने अपने बॉयफ्रेंड जस्टिन को मैसेज किया था। कोर्टेलेटी ने बताया, "उसने बस इतना कहा था, 'विमान में झटके आ रहे हैं और बर्फ जम रही है।'"

किशोरावस्था में ही शुरू कर दी थी उड़ान की ट्रेनिंग
सीबीएस12 को दिए एक पुराने इंटरव्यू में फिल्गुएरास ने बताया था कि उन्होंने 2020 में पायलट बनने की ट्रेनिंग शुरू की थी। उस समय वह वेस्ट बोका रैटन हाई स्कूल में पढ़ती थीं। उनके पिता ने भी उन्हें विमान उड़ाना सिखाया था। उनके पिता ने 2018 में शौक के तौर पर विमान उड़ाना सीखा था। फिल्गुएरास ने इंटरव्यू में कहा था, "मुझे दूसरों से अलग होना पसंद है। इसलिए मुझे लगता है कि यह काफी अच्छा है, क्योंकि आमतौर पर ऐसा मौका नहीं मिलता।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने बस ऐसा नहीं किया और यह सब ऐसे ही हो गया। लेकिन मुझे यह अच्छा लगता है। कुछ लोगों को यह अजीब लगता है कि मैं विमान उड़ा सकती हूं, लेकिन कार नहीं चला सकती। मेरा मतलब है कि मैं कार चला सकती हूं, लेकिन बहुत से लोगों को यह मजेदार लगता है। मुझे भी यह मजेदार लगता है और अब मैं अपना ड्राइविंग लाइसेंस जल्द से जल्द लेना चाहती हूं।"

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पाम बीच काउंटी स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने उनके पायलट लाइसेंस का खर्च उठाया था। यह हाई स्कूल की विशेष विमानन अकादमी का हिस्सा था। इस अकादमी में छात्रों को सिम्युलेटर और ड्रोन के जरिए उड़ान का अभ्यास कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें