फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़, 12 लोगों की मौत, 10 लापता

Tue, 30 Jun 2020 01:39 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चीन का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। इससे यहां कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सिचुआन की मियानिंग काउंटी में में तूफान के कारण बाढ़ आई। इससे सबसे ज्यादा यिहाई टाउनशिप प्रभावित हुआ है। काउंटी सरकार ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


बाढ़ के कारण एक राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जहां दो वाहन नदी में डूब गए । राहत की बात यह रही कि 7,705 लोगों इलाके से बाहर निकाल लिया गया है। यह क्षेत्र एक सीधी पहाड़ी पर स्थित है, जो तिब्बती पठार, चीन की प्रमुख नदियों के उद्गम स्थल तक जाता है।

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि जून की शुरुआत से अब तक बाढ़ ने 78 लोगों की जान ले ली है या वे लापता हैं। इससे 1,00,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे करीब 3.5 अरब डॉलर से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें