फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़: ऑस्ट्रेलिया में और बिगड़े हालात, अब न्यू साउथवेल्स में खतरा

Wed, 24 Mar 2021 01:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिडनी।

सार

  • हालातों को काबू करने को एक हजार सैन्यकर्मियों को साफ-सफाई अभियान के लिए लगाया गया
  • 15 हजार लोगों पर अब खतरा मंडराया, प्रशासन को राहत की उम्मीद
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। न्यू साउथ वेल्स में जलभराव के कारण 15 हजार से अधिक लोगों पर भी वहां से हटने का खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले 18 हजार लोग अपना घर छोड़ सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।

विज्ञापन


न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर ग्लैडी ब्रेजक्लीयन ने मंगलवार को बताया कि मौसम खराब रहने के कारण राज्य पर पूरा असर पड़ने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में सप्ताह भर के भीतर ही पूरे साल होने वाली बारिश की दो तिहाई बारिश हो गई है।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने उम्मीद जताई है कि बुधवार तक आपात स्थिति ठीक होने की उम्मीद है लेकिन बाढ़ का पानी जमा रहने से स्थितियां कुछ समय तक विकट रह सकती हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आसमान साफ दिखेगा और सूरज निकलेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा कि साउथ वेल्स में हालात से निपटने के लिए एक हजार सैन्यकर्मियों को साफ-सफाई अभियान के लिए लगाया गया है ताकि स्थितियां जल्द से जल्द सामान्य हो सकें। एजेंसी।

बिजली के तार से पेड़ के संपर्क में ओन से उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में आग
उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में आग पेड़ों की टहनियों का पैसिफिक गैस इलेक्ट्रिक पॉवर लाइन की चपेट में आने से लगी थी। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन विभाग की टीम ने सोमवार को सितंबर और अक्तूबर में लगी आग लगने से जुड़े कई उपकरणों को सीज किया है।

 कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने सोमवार को रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि जंगल में आग पाइन के पेड़ का बिजली के तार के संपर्क में आने से लगी थी। मालूम हो कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 200 से अधिक घरों को नुकसान हुआ था। इसके अलावा बड़ी संख्या में जंगली जानवरों का जीवन भी खतरे में पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें