फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italy: भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से उत्तरी इटली में आठ लोगों की मौत, फॉर्मूला वन रेस स्थगित

Thu, 18 May 2023 03:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

सिविल प्रोटेक्शन मिनिस्टर नेलो मुसुमेसी ने कहा जितनी बारिश सालभर में होती है उसकी आधी तो पिछले 36 घंटे में हो गई है। इटली में सालभर में आमतौर पर 1000 मिलीमीटर बारिश होती है। वहीं, 36 घंटों में 500 मिलीमीटर बारिश हो गई है।
विज्ञापन
Italy Floods - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी इटली के एमिलिया-रोमाग्ना क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ ने आठ लोगों की जान ले ली है। भारी बारिश के बाद सड़कें लबालब हो गई और लोगों को अपने घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ी है। बुधवार को अल जजीरा ने अधिकारियों का हवाले से यह जानकारी दी। 
विज्ञापन



हजारों लोगों को किया गया एयरलिफ्ट
बाढ़ प्रभावित इलाके से हजारों लोगों को निकाला गया है। सिविल प्रोटेक्शन मिनिस्टर नेलो मुसुमेसी ने कहा जितनी बारिश सालभर में होती है उसकी आधी तो पिछले 36 घंटे में हो गई है। इटली में सालभर में आमतौर पर 1000 मिलीमीटर बारिश होती है। वहीं, 36 घंटों में 500 मिलीमीटर बारिश हो गई है। इसकी वजह से नदियां उफनने लगीं, शहरों की सड़कें पानी से लबालब हो गई और हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में आ गई है। 
बाढ़ की वजह से फेंजा, सेसेना और फॉर्ली की सड़कों के माध्यम से मैला पानी इमोला के दक्षिण में, पार्क की गई कारों की छतों पर बह निकला। कई दुकानों में भी गंदा पानी भर गया और लोगों को अपने घरों की छत पर शरण लेनी पड़ी है। 
विज्ञापन


50 हजार लोगों तक बिजली की पहुंच नहीं 
मुसुमेसी के अनुसार, 50,000 लोगों तक बिजली की पहुंच नहीं है। प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रभावित लोगों के लिए अपनी एकजुटता को ट्वीट किया और कहा कि सरकार आवश्यक सहायता के साथ हस्तक्षेप करने के लिए तैयार थी। सरकार ने घोषणा की कि आपातकालीन सेवाओं को बचाव के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

फॉर्मूला वन स्थागित 
इमोला में रविवार को होने वाली कार रेसिंग चैम्पियनशिप फॉर्मूला वन एमिलिया रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स को बुधवार को बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया। यह क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है। अल जजीरा के अनुसार, आयोजकों ने बयान जारी कर कहा, बाढ़ की वजह से हमारे प्रशंसकों, टीमों और कर्मियों के लिए सुरक्षित रूप से फॉर्मूला वन कार्यक्रम आयोजित करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें