फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: सीरिया कैंप से ऑस्ट्रेलिया लौटे ISIS संदिग्ध परिवार, महिलाएं-बच्चे समेत कुल 13 लोग; पुलिस सतर्क

Thu, 07 May 2026 03:27 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

सीरिया के रेगिस्तानी कैंप में वर्षों बिताने के बाद ISIS से कथित संबंध रखने वाली महिलाओं और बच्चों को लेकर दो फ्लाइट्स ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं। पुलिस ने संभावित कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरिया के रेगिस्तानी कैंप में कई वर्षों तक रहने के बाद इस्लामिक स्टेट (ISIS) समूह से कथित संबंध रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं और बच्चों को लेकर दो विमान गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। इस घटनाक्रम के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक विमान मेलबर्न में उतरा जिसमें तीन ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं और आठ बच्चे सवार थे। वहीं दूसरी फ्लाइट सिडनी पहुंची, जिसमें एक महिला और उसका बेटा मौजूद थे।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बुधवार को पुष्टि की थी कि कुल 13 लोग, जिन्होंने सीरिया के कैंप में वर्षों बिताए, उन्हें वापस ऑस्ट्रेलिया लाने की योजना बनाई गई थी। इन लोगों को लंबे समय से मानवीय और सुरक्षा दोनों नजरियों से देखा जा रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: अमेरिकी अदालत से भारतीय मूल के विशेषज्ञ एशले को बड़ी राहत; जासूसी कानून का मामला खारिज, जानें सबकुछ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं पर इस्लामिक स्टेट के तथाकथित खिलाफत के दौरान सीरिया और इराक में बिताए गए समय को लेकर आपराधिक जांच हो सकती है। हालांकि अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों फ्लाइट्स कतर की राजधानी दोहा से रवाना हुई थीं। कतर एयरवेज की फ्लाइट QR904 सबसे पहले मेलबर्न पहुंची, जबकि QR908 बाद में सिडनी में उतरी।

ऑस्ट्रेलिया में इस वापसी को लेकर राजनीतिक और सुरक्षा स्तर पर बहस तेज हो गई है। एक ओर मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित पुनर्वास मिलना चाहिए, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियां संभावित खतरे को लेकर सतर्कता बरत रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें