फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान विमान का लैंडिंग गियर टूटा, कोई हताहत नहीं

Fri, 23 Nov 2018 09:46 AM IST
भाषा, लापाज
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरू की एक विमानन कंपनी के बोइंग 737 विमान का लैंडिंग गियर बोलिविया के एक हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान टूट गया। इससे तकरीबन 10 घंटे तक रनवे बंद रहा। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में विमान में सवार 122 यात्रियों या चालक दल के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि वे विमान को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं थे। इसकी वजह से 10 घंटे तक रनवे बंद रहा। इस कारण बोलिविया की राजधानी के निकट स्थित अल अल्टो हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली कई उड़ानें विलंबित हुईं। विमान पेरू के कुजको से आ रहा था। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें