फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रूस-युक्रेन युद्ध के बीच कीव के आसमान में दिखी रहस्मयी रोशनी, जाने क्यों सेना ने जारी किया हवाई अलर्ट

Thu, 20 Apr 2023 11:24 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सर्गी पोपको ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि नासा के एक अंतरिक्ष उपग्रह के पृथ्वी पर गिरने के कारण आसमान में रोशनी दिखाई दी। 
 
विज्ञापन
यूक्रेन के कीव में दिखी रोशनी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते हुए करीब एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। हर समय कीव के लोगों को खुद पर हमला होने का डर रहता है। ऐसे में बुधवार को आसमान में एक रोशनी दिखाई दी, जिसके बाद हवाई सुरक्षा अलर्ट मोड में आ गई। हालांकि यह रोशनी एक उपग्रह के पृथ्वी में प्रवेश करने के कारण दिखाई दी।

विज्ञापन


कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सर्गी पोपको ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि नासा के एक अंतरिक्ष उपग्रह के पृथ्वी पर गिरने के कारण आसमान में रोशनी दिखाई दी। 

गौरतलब है, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) ने इस बारे में पहले से ही घोषणा कर दी थी कि 660 पाउंड (300 किलोग्राम) का एक पुराना उपग्रह बुधवार को किसी भी समय पृथ्वी पर फिर से वापस आ सकता है।
विज्ञापन


नासा ने कहा कि रियूवेन रामाटी हाई एनर्जी सोलर स्पेक्ट्रोस्कोपिक इमेजर (RHESSI) अंतरिक्ष यान जिसका उपयोग सौर ज्वालाओं का निरीक्षण करने के लिए किया जाता है। साल 2002 में पृथ्वी की निचली कक्षा में लॉन्च किया गया था और 2018 में सेवामुक्त कर दिया गया था। पोपको ने कहा कि रात करीब 10 बजे कीव के ऊपर आकाश में एक चमकदार रोशनी देखी गई। इसके बाद हवाई सुरक्षा अलर्ट हो गई थी।
 

नासा ने सोमवार को कहा कि उम्मीद है कि RHESSI अंतरिक्ष यान वायुमंडल में प्रवेश करते ही जल जाएगा। हालांकि कुछ घटकों के जीवित रहने की उम्मीद है, लेकिन पृथ्वी पर किसी को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें