फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अचानक आई बाढ़, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

Sun, 19 Mar 2023 01:59 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, क्वेटा।

सार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मारे गए लोगों में वाहन में सवार दो बुजुर्ग समेत तीन नाबालिग लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बचाव दल अब तक सात शवों को निकालने में सफल रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में बाढ़। - फोटो : District Administration Awaran
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में शनिवार को एक वाहन के बह जाने से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बलूचिस्तान प्रांत के अवारन जिले (Awaran District) में उस समय हुई जब चालक ने गाड़ी को पहाड़ी इलाके में बाढ़ के पानी से भरी सड़क से निकालने की कोशिश लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली और गाड़ी गहरे खड्ड में बह गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दो बुजुर्गों और छह बच्चों की मौत हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मारे गए लोगों में वाहन में सवार तीन नाबालिग लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बचाव दल अब तक सात शवों को निकालने में सफल रहा है। हादसा अवारन जिले के झाओ इलाके में हुआ जहां शुक्रवार से ही भारी बारिश हो रही है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि परिवार के आठ सदस्यों को लेकर एक वाहन अवारन जिले में स्थित एक छोटे से शहर झाओ की ओर जा रहा था, तभी यह बाढ़ के पानी में डूब गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाढ़ ने अवारन में आरा पुल (Arrah Bridge) को बहा दिया है, लेकिन सरकार की मशीनरी पुल की मरम्मत में लगी हुई है और क्षेत्र में कुछ जगहों पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

बलूचिस्तान के सीएम ने जताया दुख, यात्रा परामर्श जारी करने के दिए निर्देश 
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने अवारन में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया और प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जनता के लिए यात्रा परामर्श जारी करने के निर्देश दिए।

बता दें कि पिछले साल पाकिस्तान ने अभूतपूर्व मानसूनी बारिश के कारण विनाशकारी बाढ़ का सामना किया था। जिसने पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न कर दिया था और 1,700 से अधिक लोग मारे गए थे। कुछ अनुमानों के अनुसार, बाढ़ ने 3.3 करोड़ लोगों के जीवन को भी प्रभावित किया था और लगभग 30 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें