फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका के एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में चलीं गोलियां, राष्ट्रपति बाइडन बोले- अमेरिका न करे नफरत बर्दाश्त

Sun, 20 Nov 2022 05:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलोराडो

सार

इस हमले के बारे में कोलोराडो स्प्रिंग्स लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में हुए हमले के बाद घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अमेरिका में गोलीबारी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। ताजा घटना अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स में सामने आई है। यहां के एक एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में शनिवार रात (भारतीय समयानुसार रविवार) को गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 18 अन्य घायल भी हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के बारे में कोलोराडो स्प्रिंग्स लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में हुए हमले के बाद घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस को रात करीब 11:57 बजे गोलीबारी के बारे में फोन करके जानकारी दी गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में संदिग्ध भी घायल हो गया था, जिसका पुलिस हिरासत में इसाज कराया जा रहा है। 

बाइडन बोले- अमेरिका न करे नफरत बर्दाश्त 
कोलोराडो एलजीबीटीक्यू शूटिंग के बाद राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को नफरत बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए।

वहीं, एलजीबीटीक्यू नाइटक्लब ने भी इसके बारे में जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद ग्राहकों का शुक्रिया अदा किया है। नाइट क्लब एलजीबीटीक्यू ने अपने फेसबुक पेस पर इस घटना के बारे में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि 'हमारे समुदाय पर मूर्खतापूर्ण हमले से बर्बादी।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका में गोलीबारी की ये कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन यहां ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी और हत्याकांड के आंकड़े तैयार करने वाली संस्था 'द गन वॉयलेंस आर्काइव' के मुताबिक, 2022 में जुलाई तक 309 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं। आंकड़ों के मुताबिक, चौंकाने वाली बात यह है कि इन सामूहिक हत्याकांडों में 0 से 11 साल के 179 बच्चों और 12 से 17 साल के 670 किशोरों की मौत हो चुकी है। 'गन वायलेंस आर्काइव' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 2021 में 693 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई।  2019 में 417 जगहों पर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें