फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने पांच भारतीयों को पकड़ा, अवैध रूप से सीमापार करने का लगाया आरोप

Thu, 21 Nov 2019 02:12 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश के आरोप में अमेरिकी गश्त अधिकारियों ने पांच भारतीयों को हिरासत में लिया है। न्यूयॉर्क के ओगडेंसबर्ग बॉर्डर पेट्रोल स्टेशन में तैनात यूएस बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों ने 15 नवंबर को पांच भारतीयों और एक संदिग्ध तस्कर को पकड़ा। तस्कर अस्थायी आव्रजन चौकी से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि न्यूयॉर्क के मॉरिसटाउन में आव्रजन चौकी के पास से एक वाहन गुजरा। वाहन को अमेरिकी नागरिक चला रहा था। ओगडेंसबर्ग में एक स्थानीय बाजार के पार्किंग क्षेत्र में पहुंचे वाहन की एजेंटों ने पहचान कर ली। उन्होंने बताया कि वाहन छोड़कर चालक बाजार के अंदर घुस गया।

जिसके बाद बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों ने वाहन चालक और पांच भारतीयों को पकड़ लिया। इन भारतीयों के पास अमेरिका में वैध रूप से रहने के लिये आव्रजन दस्तावेज नहीं थे। 
विज्ञापन


इन सभी को हिरासत में ले लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिये ओगडेंसबर्ग बॉर्डर पेट्रोल स्टेशन भेजा गया। इस आपराधिक मामले को न्यूयॉर्क के यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नीज ऑफिस फॉर द नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें