फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien Fish : मछुआरे के हाथ लगा 'एलियन फिश' जैसा जीव, सामान्य समुद्री जीवों और मछलियों से एकदम अलग है आकृति

Thu, 30 Jun 2022 03:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

मछुआरों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए कहा, ये एलियन नहीं तो क्या है? ये जीव सामान्य समुद्री क्रीचर्स से अलग है।
विज्ञापन
मछुआरे को समुद्र में ‘फ्रोनिमा’ नामक जीव मिला। - फोटो : Reddit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में मछलियां पकड़ने गए मछुआरे को समुद्र में ‘फ्रोनिमा’ नामक जीव मिला है, जिसे एलियन फिश समझा जा रहा था। यह सामान्य मछलियों और अन्य जलीय जीवों से एकदम अलग है। इसकी आकृति एक एलियन की तरह दिखती है।

विज्ञापन


मछुआरों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए कहा, ये एलियन नहीं तो क्या है? ये जीव सामान्य समुद्री क्रीचर्स से अलग है। यह इस पृथ्वी का नहीं लगता, किसी दूसरे ग्रह से आया हुआ जीव है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस जीव को देखकर हैरान हैं क्योंकि किसी ने पहले ऐसी मछली या जलीय जीव नहीं देखा है।

रेडिट पर शेयर की गई क्लिप में दिख रहा जीव बिल्कुल अलग है। ये छोटा है, पारदर्शी है और दिखने में किसी बैरेल के आकार का है। ये जेली जैसा दिख रहा है। क्लिप में मछुआरे ने अमेरिकी भाषा में जीव के बारे में बताते हुए कहा कि इसके पंजे बहुत मजबूत हैं और ऊपर से जेली जैसी परत है। इसके सिर पर दो लंबे-लंबे एंटीना लगे हुए हैं, जबकि आंखें काले रंग की हैं। दिलचस्प बात ये है कि उसका शरीर इतना पारदर्शी है कि इस पार से उस पार तक देखा जा सकता है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने की पहचान
वीडियो क्लिप देखने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि ये फ्रोनिमा नाम का जीव है, जो पानी में पाया जाता है। दुनिया भर में पानी के अंदर ये मिलता है, लेकिन पोलर क्षेत्र में ये नहीं मिलते। पैरासाइट एक्सपर्ट कैट ओ डॉयर के मुताबिक, ये पानी के अथाह स्रोत में मिलने वाले पारदर्शी जीव होते हैं। 

पहली बार साल 1985 में देखा गया था फ्रोनिमा
इसके बड़े-बड़े पंजे उसे पानी में मिलने वाले साल्प्स में रहने में मदद करते हैं। ये परजीवी होते हैं, ऐसे में ये अपने होस्ट को मार डालते हैं। साल 2020 में अटलांटिक कोस्ट पर कई सारे फ्रोनिमा बहकर आ गए थे। पहली बार उन्हें साल 1985 में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें