फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपतिनाथ मंदिर की संपत्ति का पहली बार हुआ खुलासा, सोने और नकदी की भरमार

Fri, 07 Jun 2019 02:19 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : नेपाल टूरिज्म बोर्ड
विज्ञापन
नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर ने पहली बार अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। मंदिर के पास 9.276 किलोग्राम सोना, 316 किलोग्राम चांदी और 120 करोड़ रुपये की नकदी है। इस संपत्ति का खुलासा मंदिर की संपत्ति का आकलन करने के लिए बनाई गई एक समिति ने किया है। पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से गठित एक समिति के अनुसार सोने और चांदी की यह संपत्ति 1962 से 2018 के बीच की है।
विज्ञापन




न्यास के कार्यकारी निदेशक रमेश उप्रेति को काठमांडू पोस्ट ने यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘पहली बार हम पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की संपत्ति को सार्वजनिक कर रहे हैं।’ यह प्रसिद्ध हिंदू मंदिर भगवान पशुपतिनाथ (भगवान शिव) को समर्पित है। मंदिर के पास विभिन्न बैंकों में 120 करोड़ रुपये नकद, 9.276 किलोग्राम सोना, 316.58 किलोग्राम चांदी और 186 हेक्टेयर जमीन की संपत्ति है। यह मंदिर पांचवीं शताब्दी में बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें