फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: जिस शख्स के शरीर में दो महीने पहले लगा था सूअर का दिल, उसकी हुई मौत 

Wed, 09 Mar 2022 09:23 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिसिन के डॉक्टरों ने 7 जनवरी 2022 को मैरीलैंड के डेविड बेनेट के शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया था।
विज्ञापन
David Bennett - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के जिस शख्स के शरीर में दो महीने पहले सूअर का दिल लगाया गया था, उसकी मौत हो गई है। एएफपी के हवाले से यह खबर सामने आई है। दो महीने पहले दुनिया में पहली बार किसी इंसान के अंदर सूअर का दिल लगाया गया था। ये कारनामा किया था अमेरिका के डॉक्टरों ने जिन्होंने 57 वर्षीय डेविड बेनेट के शरीर में सूअर का दिल प्रत्यर्पित किया था। 

विज्ञापन


मेडिकल जगत में इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा गया था और इसे ऑर्गन ट्रांसप्लांट की कमी से जूझ रही दुनिया के लिए एक नई उम्मीद जगाने वाला कदम माना गया था। लेकिन इस घटना के बाद उम्मीदें धूमिल दिखने लगी है। दुनिया भर में हर दिन ऑर्गन ट्रांसप्लांट की कमी की वजह से सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिसिन के डॉक्टरों ने 7 जनवरी 2022 को मैरीलैंड के डेविड बेनेट के शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया था। दुनिया में ये पहली बार था जब किसी इंसान में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया गया था। हालांकि, पहले भी सूअर के हार्ट वॉल्व का इस्तेमाल इंसान के वॉल्व बदलने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन पहली बार सूअर के दिल का ट्रांसप्लांट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें