अमेरिका के जिस शख्स के शरीर में दो महीने पहले सूअर का दिल लगाया गया था, उसकी मौत हो गई है। एएफपी के हवाले से यह खबर सामने आई है। दो महीने पहले दुनिया में पहली बार किसी इंसान के अंदर सूअर का दिल लगाया गया था। ये कारनामा किया था अमेरिका के डॉक्टरों ने जिन्होंने 57 वर्षीय डेविड बेनेट के शरीर में सूअर का दिल प्रत्यर्पित किया था।
मेडिकल जगत में इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा गया था और इसे ऑर्गन ट्रांसप्लांट की कमी से जूझ रही दुनिया के लिए एक नई उम्मीद जगाने वाला कदम माना गया था। लेकिन इस घटना के बाद उम्मीदें धूमिल दिखने लगी है। दुनिया भर में हर दिन ऑर्गन ट्रांसप्लांट की कमी की वजह से सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है।
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिसिन के डॉक्टरों ने 7 जनवरी 2022 को मैरीलैंड के डेविड बेनेट के शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया था। दुनिया में ये पहली बार था जब किसी इंसान में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया गया था। हालांकि, पहले भी सूअर के हार्ट वॉल्व का इस्तेमाल इंसान के वॉल्व बदलने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन पहली बार सूअर के दिल का ट्रांसप्लांट किया गया था।