फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस से कुत्ते की मौत, संक्रमित होने का यह पहला पुष्ट मामला था

Fri, 31 Jul 2020 09:34 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

अमेरिका में कोविड-19 से पीड़ित ‘जर्मन शेफर्ड’ कुत्ते की मौत हो गई है। किसी कुत्ते के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला पुष्ट मामला था। स्टेटन आइलैंड के रॉबर्ट और एलिसन माहनी ने ‘नेशनल जियोग्राफिक’ को बताया कि उनके सात साल के श्वान ‘बडी’ को अप्रैल माह के मध्य में सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और वह कई हफ्ते तक संक्रमण की चपेट में रहा।

विज्ञापन


एक पशु चिकित्सक ने मई में बडी की जांच की जिसमें उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अमेरिका के कृषि विभाग ने जून में जानकारी दी थी कि न्यूयॉर्क में एक ‘जर्मन शेफर्ड’ देश में संक्रमित पाया जाने वाला पहला श्वान है।

‘बडी’ की हालत और खराब होने पर 11 जुलाई को उसे दर्द रहित मौत दे दी गई। उसके खून की जांच में प्रतिरोधक प्रणाली के कैंसर का भी पता चला। यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत कोरोना वायरस के कारण ही हुई है या नहीं।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने अमेरिका में कई पशुओं में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की है। अब तक 12 श्वान, 10 बिल्लियां, एक बाघ तथा एक शेर कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। विभाग ने कहा कि पशुओं से कोरोना वायरस फैलने के प्रमाण नहीं मिले हैं लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ परिस्थितियों में लोगों से यह संक्रमण पशुओं तक फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें