फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US 1st Human Bird Flu Death: यूएस में बर्ड फ्लू से पहली मौत; H5N1 वायरस के मानव संक्रमण का था पहला गंभीर केस

Tue, 07 Jan 2025 06:43 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के लुइसियाना में बर्ड फ्लू के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह मौत अत्यधिक संक्रामक एवियन इन्फ्लूएंजा (एचपीएआई) या एच5एन1 वायरस के कारण हुई है।
विज्ञापन
अमेरिका में बर्ड फ्लू से मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के लुइसियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बर्ड फ्लू से पहली बार एक इंसान की मौत हुई है। लुइसियाना स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बर्ड फ्लू से मारा गए व्यक्ति 65 साल से अधिक उम्र का था और उसे पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। बता दें कि अमेरिका में अब तक बर्ड फ्लू के कुल 66 मानव मामले सामने आए हैं और इनका संबंध दस राज्यों में हुआ है, जिनमें लुइसियाना भी शामिल है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह मौत अत्यधिक संक्रामक एवियन इन्फ्लूएंजा (एचपीएआई) या एच5एन1 वायरस के कारण हुई है, जिसे व्यक्ति ने अपने गैर-वाणिज्यिक पिछवाड़े के झुंड और जंगली पक्षियों से संपर्क में आकर पकड़ा था।

लुइसियाना का पहला मामला
लुइसियाना में यह पहला मामला है, जिसको लेकर विभाग ने कहा कि किसी अन्य H5N1 मामले या मानव से मानव में संक्रमण के कोई सबूत नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रोगी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि अब आगे इस मामले में कोई और जानकारी नहीं दी जाएगी।

साथ ही विभाग ने यह भी बताया कि सामान्य जनता के लिए जोखिम कम है, लेकिन जो लोग पक्षियों, मुर्गियों या अन्य जानवरों से संपर्क में आते हैं, वे ज्यादा जोखिम में हो सकते हैं। इसके लिए, लोग जंगली पक्षियों या संक्रमित जानवरों से संपर्क करने से बचें।

विज्ञापन


इस वर्ष 76 लोग संक्रमित, इनमें अधिकतर फार्मकर्मी
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस वर्ष एच5एन1 के कारण 76 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से अधिकांश खेतों या फार्म में काम करने वाले कर्मचारी हैं। इनमें 60 से अधिक मामले अमेरिका में सामने आए हैं जहां वन्यजीवन और मुर्गीपालन में भी एच5एन1 का प्रकोप है। इसके अलावा चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कम्बोडिया और वियतनाम में भी संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के अनुसार जो क्षेत्र प्रोटीन के लिए मुर्गीपालन स्रोत पर बहुत हद तक निर्भर हैं वहां एवियन इन्फ्लूएंजा के कारण खाद्य व पोषण सुरक्षा के लिए गम्भीर खतरा होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें