फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : उत्तरी नेवादा में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने से हड़कंप, 60 लोगों के संक्रमित होने की आशंका

Sat, 13 Mar 2021 05:36 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रेनो
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिका के उत्तरी नेवादा में कोरोना के नए रूप का पहला मामला सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। कोरोना के इस नए रूप से 30 साल के आसपास की उम्र एक महिला संक्रमित हुई है। यह नया रूप ब्रिटेन का कोरोना वैरिएंट बताया जा रहा हैं।

विज्ञापन


वहीं अधिकारी के मुताबिक वासहो काउंटी में जहां यह महिला मौजूद थी, वहां 60 से अधिक लोग एकत्र हुए थे जिसकी जांच की जा रही है। काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारी केविन डिक ने शुक्रवार को बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी, महिला के संपर्क में आने से और लोगों के संक्रमित होने की आशंका की जांच कर रहे हैं। दक्षिणी नेवादा में वायरस के इस नए प्रकार के संक्रमण के कम से कम आठ मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें