फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइडन का निर्देश: कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक खरीदेगा अमेरिका, बढ़ रही किल्लत

Sat, 13 Mar 2021 04:58 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, वाशिंगटन।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : twitter.com/JoeBiden
विज्ञापन

एक तरफ जहां विश्व के कई देश कोविड-19 टीके की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं, अमेरिका साल के अंत तक आवश्यकता से अधिक मात्रा में टीके की खरीद की योजना बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन को जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक खरीदने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को दिए गए टीका खरीद के ऑर्डर से पहले ही अमेरिका के पास मध्य मई तक इतनी खुराक उपलब्ध होगी कि वह प्रत्येक व्यस्क का टीकाकरण कर सके। इसी तरह, जुलाई के अंत तक इस देश के पास 40 करोड़ लोगों के लिए खुराक उपलब्ध होगी।

देश 20 करोड़ और लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दिए जाने के लिए पर्याप्त ऑर्डर दिए जा चुके हैं। जॉनसन एंड जॉनसन के नए टीके की खेप जून के बाद मिलने की उम्मीद है जिनके जरिए और 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि हम टीके की अतिरिक्त खुराक और आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहते हैं। हम पूरी तरह तैयार रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम अब तक यह नहीं जानते हैं कि बच्चों पर कौन सा टीका अधिक प्रभावी होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें