फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing in Maryland: अमेरिका में फिर चलीं गोलियां, हमलावर ने तीन को मौत के घाट उतारा 

Fri, 10 Jun 2022 07:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। दरअसल, जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी हमलावर भी घायल हो गया था। इस घटना में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को यहां के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की एक घटना में तीन की मौत हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को उत्तरी मैरीलैंड में फिर से फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां बंदूकधारी ने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर गोलीबारी की। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


वाशिंगटन काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता के मुताबिक, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। दरअसल, जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी हमलावर भी घायल हो गया था। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगने की बात सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक गोलीबारी के कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्राथिमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर ने किसी समुदाय को निशाना बनाकर गोली नहीं चलाई थी। 

इससे पहले भी गोलीबारी की घटना हुई थी
ओक्लाहोमा के टुल्सा शहर के सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर की नैटेली बिल्डिंग में गोलीबारी की घटना हुई थी। टुल्सा पुलिस के अनुसार अज्ञात हमलावर ने चार लोगों को गोलियों से भून दिया था। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शूटर को मार गिराया। बता दें कि अमेरिका में लचर शस्त्र लाइसेंस कानून के चलते अक्सर गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें निर्दोष लोग मारे जाते हैं। 24 मई को उवाल्डे के एक प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 बच्चों समेत 23 की मौत हो गई थी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन पर चिंता जताते हुए कहा था कि अब इस दिशा में कदम उठाने का वक्त आ गया है। 
विज्ञापन


बहुत आसान है हथियारों की खरीदारी 
अमेरिका में इस तरह की घटनाओं के बीच बड़ा कारण यहां का गन एक्ट है। अमेरिका में 'गन कल्चर' का संबंध वहां के संविधान से जुड़ा है। अमेरिका में बंदूक रखने का कानूनी आधार संविधान के दूसरे संशोधन में निहित है। द गन कंट्रोल एक्ट 1968 (GCA) के मुताबिक, राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, दूसरे हथियार मसलन हैंडगन खरीदने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें