फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में हाई अलर्ट के बीच पांच जगह गोलीबारी, एक की मौत, पांच घायल

Tue, 19 Jan 2021 10:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर जारी हाई अलर्ट के बीच मंगलवार को पांच जगह फायरिंग की घटनाएं हुईं। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। ये घटनाएं कैलिफोर्निया व पेनसिल्वेनिया में हुई। 

विज्ञापन


शेरिफ के मातहत अधिकारी की मौत 
कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना में शेरिफ के मातहत एक अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य अधिकारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में एक संदिग्ध की भी मौत हो गई। सैक्रामेंटो काउंटी के शेरिफ स्कॉट जोन्स ने कहा कि सोमवार को कैल एक्सपो के पास हुई गोलीबारी की घटना में घायल अधिकारी की हालत स्थिर है।  जोन्स ने बताया कि मृत अधिकारी विभाग में छह साल से कार्यरत था। उन्होंने कहा कि संदिग्ध की उम्र 40 के आसपास थी। घटना में शामिल लोगों का नाम उजागर नहीं किया गया है।

पेनसिल्वेनिया में इसलिए हुई फायरिंग
अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग की घटनाएं पोकोनो पर्वत में पेनसिल्वेनिया समुदाय के लोगों को शरण दिए जाने के आदेश के कारण उभरे आक्रोश का नतीजा थी। 
विज्ञापन


पेनसिल्वेनिया के मोनरो काउंटी क्षेत्र में सोमवार को फायरिंग के चारों घटनास्थल अलग-अलग होने के बावजूद एक दूसरे से ज्यादा दूर नहीं थे। पोकोना पर्वत क्षेत्रीय पुलिस चीफ क्रिस वैग्नर के मुताबिक, अस्पताल दौड़त हुई पहुंची एक महिला के कमर में गोली लगी थी, जबकि एक अन्य घायल के सिर में गोली मारी गई थी। अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल के बाजू में गोली लगी है, जबकि चौथे व्यक्ति का पैर घायल है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें