फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में अमेजन: ब्राजील-बोलिविया के बाद अब पराग्वे तक फैली आग, कई देशों में प्रदर्शन

Sun, 25 Aug 2019 10:12 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेजन के जंगलों में लगी आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेजन रेनफॉरेस्ट में लगी आग ब्राजील और बोलिविया के बाद अब पराग्वे तक फैल गई है। आग के चलते ब्राजील के साओ पाउलो शहर में अंधेरा छा गया है। आग बुझाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हैं। 

विज्ञापन


अमेजन की आग पिछले आठ दिनों में 14 हजार वर्गकिलोमीटर में फैल गई है। इसको बुझाने के लिए अब ब्राजील ने सेना को उतार दिया है। राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने शनिवार को इसके आदेश जारी किए। ब्राजील की सेना अमेजन रेनफॉरेस्ट के सीमाई, आदिवासी, संरक्षित इलाकों में तैनात होगी।

आग को बुझाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ब्राजील, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस समेत 10 देशों में शुक्रवार से प्रदर्शन शुरू हो गए। वहीं फ्रांस और आयरलैंड ने ब्राजील के खिलाफ तल्ख तेवर अपनाते हुए आग को जल्द बुझाने की अपील की है।
विज्ञापन


बोरिस जॉनसन ने बताया अंतरराष्ट्रीय समस्या
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने इस आग को दिल तोड़ने वाला बताते हुए कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है। दूसरी ओर संरक्षणवादियों ने बोल्सनारो को ही इस घटना के लिए दोषी ठहरा दिया. उनका कहना है कि बोल्सोनारो लोगों और किसानों को भूमि खाली करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस आग का सबसे वीभत्स नजारा भी सामने आया जब जंगल में रह रहे जानवरों की लाशें दिखीं। कई जानवर आग के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

विज्ञापन

जी-7 नेताओं के सामने प्रदर्शन

फ्रांस के बिअरित्ज शहर में अमीर देशों के जी-7 क्लब का शनिवार को सम्मेलन हो रहा है वहां अटलांटिक रिसॉर्ट के बाहर अमेजन के जंगलों में लगी आग को लेकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का मकसद अमेजन में लगी आग पर वार्ता करने की मांग रही। प्रदर्शनकारियों को दूर रखने के लिए करीब 13,000 की संख्या में पुलिस तैनात की गई है। यहां हजारों लोगों ने शनिवार को 30 किलोमीटर दूर दक्षिण में रैली भी की। यही नहीं लंदन, बर्लिन, स्पेन और पेरिस में ब्राजील दूतावास के बाहर भी कई लोगों ने अमेजन में पर्यावरण बचाने को लेकर प्रदर्शन किए।

अमेरिका मदद को तैयार
अमेजन के जंगलों में लगी आग को लेकर एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील की मदद की पेशकश की है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति से बात करके कहा था कि व्यापार के लिए दोनों देशों की संभावनाएं शायद पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। मैंने उनसे कहा कि यदि अमेरिका अमेजन में लगी आग पर मदद कर सकता है तो हम तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें