फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री सचिवालय में लगी आग, इमरान खान थे बिल्डिंग में मौजूद

Tue, 09 Apr 2019 07:31 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री सचिवालय में आग लगने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सचिवालय की छठी मंजिल पर आग लग गई। जिस समय आग लगी प्रधानमंत्री इमरान खान सचिवालय की पांचवीं मंजिल पर मौजूद थे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के बाद तुरंत कमरे को खाली कर दिया गया। दमकल विभाग की गाड़ियाों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जिस समय प्रधानमंत्री सचिवालय में आग लगी उस वक्त इमरान खान मीटिंग कमरे में मीटिंग कर रहे थे। इमरान खान को आग लगने की जानकारी दी गई और उन्हें कमरे से जाने के लिए कहा गया। इमरान खान ने कहा कि पहले उस कमरे में मौजूद लोगों को बाहर निकालो। बाद में इमरान खान को कमरे से सुरक्षित बाहर ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें