पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295A समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। FIR के मुताबिक, मदीना में मस्जिद-ए-नबवी में शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल को निशाना बनाने के मकसद से इमरान खान के 100 से अधिक समर्थकों को पाकिस्तान और ब्रिटेन से सऊदी अरब भेजा गया था।
इमरान खान ने दी थी सफाई
शनिवार को एक टीवी को दिए इंटरव्यू में इमरान ने कहा था, " वह किसी को भी पवित्र स्थान पर नारे लगाने के लिए कहने के बारे में सोच भी नहीं सकते।