फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanna Marin: फिनलैंड की पीएम सना मारिन की पार्टी का वीडियो लीक, निशाने पर आईं, देखें वीडियो

Thu, 18 Aug 2022 08:43 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिनलैंड

सार

सना मारिन पहले भी कई संगीत समारोहों में भाग लेने और शासन करने के बजाय पार्टी पर बहुत अधिक समय बिताने के लिए वह आलोचना के घेर में आ चुकी हैं।
विज्ञापन
सना मरीन का वीडियो लीक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन के एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैंष  इस क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर साझा किया गया है। मारिन एक निजी अपार्टमेंट में लोगों के एक समूह के साथ जमकर डांस कर रही हैं। कहा जा रहा है कि वीडियो को शुरू में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपलोड किया गया था जिसके बाद यह लीक हो गया और वायरल हो गया। 

विज्ञापन


पहले भी रही हैं आलोचना के घेरे में 
सना मारिन अपनी पार्टी का एक वीडियो लीक होने के बाद सुर्खियों में हैं। पहले भी कई संगीत समारोहों में भाग लेने और शासन करने के बजाय पार्टी पर बहुत अधिक समय बिताने के लिए वह आलोचना के घेर में आ चुकी हैं। आलोचकों का कहना है कि वह पीएम पद के लिए उपयुक्त नहीं है। हालांकि कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन भी किया है। 
 


विपक्ष ने मांगा इस्तीफा 
इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सना मरीन ने दोस्तों के साथ ड्रग्स का सेवन किया। विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। उधर, सना मरीन ने कबूला है कि वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रही थीं लेकिन, ड्रग्स लेने की बाते गलत हैं। उन्होंने चुनौती दी कि वो ड्रग्स टेस्ट के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया है।  

फिनलैंड के प्रतिष्ठित अखबार Iltalehti के मुताबिक, वीडियो में मरीन को दोस्तों के साथ डांस करते और फिनिश रैपर पेट्री न्यगर्ड और पॉप गायक एंट्टी तुइस्कु के गीतों के साथ गाते हुए देखा जा रहा है। इसे पहली बार इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपलोड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें