फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Finland: प्रधानमंत्री सना मारिन की सरकार को मिली जबरदस्त हार, दक्षिणपंथी विपक्ष ने हासिल की बड़ी जीत

Mon, 03 Apr 2023 08:12 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेलसिंकी

सार

सना मारिन फिनलैंड में अभी भी सबसे चर्चित नेताओं में बनी हुई हैं। हालांकि, उनकी लोकप्रियता पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुई। कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से जीत का दावा किए जाने के ठीक बाद मारिन ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली। 
विज्ञापन
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन (बाएं) को विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ओरपो से मिली हार। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिनलैंड में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री सना मारिन की सरकार को हार झेलनी पड़ी है। दक्षिणपंथी नेता पेटेरी ओरपो के नेतृत्व में नेशनल कोलिशन पार्टी ने मारिन की सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेट पार्टी (एसडीपी) को न सिर्फ चुनाव में हराया, बल्कि उसे तीसरे नंबर पर भी धकेल दिया। 
विज्ञापन


जहां पेटेरी ओरपो की कंजर्वेटिव पार्टी को इस चुनाव में 20.8 फीसदी वोट मिले, वहीं एक और दक्षिणपंथी पार्टी पॉपुलिस्ट फिन्स पार्टी (पीएफपी) को 20.1 फीसदी मत हासिल हुए। वहीं, सना मारिन की पार्टी ने इस चुनाव में अपनी सीटें जरूर बढ़ाईं, लेकिन उनकी पार्टी सिर्फ 19.9 फीसदी वोट ही जुटा पाई। 

सना मारिन फिनलैंड में अभी भी सबसे चर्चित नेताओं में बनी हुई हैं। हालांकि, उनकी लोकप्रियता पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुई। कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से जीत का दावा किए जाने के ठीक बाद मारिन ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली। 
विज्ञापन


एग्जिट पोल्स में देखने को मिली थी कड़ी टक्कर
गौरतलब है कि फिनलैंड में एग्जिट पोल्स में तीनों ही पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। चुनाव के नतीजों में भी यह साफ देखने को मिला। हालांकि, पेटेरी ओरपो की नेशनल कोलिशन पार्टी ने बाकी दोनों दलों पर जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली। नतीजों के बाद ओरपो ने कहा कि फिनलैंड के लोग कुछ बदलाव देखना चाहते हैं और मैं इन बदलाव के लिए ही सभी पार्टियों के साथ समझौता करुंगा।

उधर दूसरे नंबर पर रही दक्षिणपंथी फिन्स पार्टी की नेता रीक्का पुर्रा ने एनसीपी को बधाई दी और कहा कि वे अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में टॉप करने वाले दल की मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है। चुनाव में सात सीट ज्यादा हासिल करना अपने आप में जबरदस्त नतीजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें