फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Hoax: सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की अफवाह, वायुसेना ने भेजे दो फाइटर जेट, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 04:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

सिंगापुर एयरलाइंस को दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइन्स में से एक माना जाता है। इससे पहले 2019 में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जब मुंबई से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट में बम की धमकी दी गई थी। इससे एक साल पहले यानी 2018 में भी सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक युवक ने अपने बैग में बम होने का दावा किया था।
विज्ञापन
सिंगापुर एयरलाइंस (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानों में अक्सर बम की अफवाह के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सिंगापुर से सामने आया है। यहां सिंगापुर एयरलाइंस के एक विमान में बम की फर्जी अफवाह के मामले में बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सिंगापुर की वायु सेना ने इसके बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में सवार आरोपी युवक ने दावा किया था कि उसके पास मौजूद बैग में बम है। जिसके बाद विमान में मची अफरा-तफऱी को किसी तरह शांत करते हुए फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सिंगापुर वायु सेना ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद हमने दो F16C/Ds को सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट को एस्कॉर्ट करने के लिए भेजा था। सेना ने बताया कि विमान ने सैन फ्रांसिस्को से सिंगापुर के लिए उडान भरी थी। उन्होंने यह भी बताया कि लड़ाकू विमानों ने इसकी लैंडिंग चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कराई। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 5:50 बजे चांगी हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड किया। इसमें यह भी कहा गया है कि सेना के रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और बम स्क्वायड और हवाईअड्डा पुलिस डिवीजन की टीमों ने मौके पर बम की अफवाह की जांच की। जांच में बम की धमकी को झूठा पाया गया। जिसके बाद आरोपी को हवाई अड्डे पर मौजूद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 एयरलाइन ने भी इस मामले में बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विमान में सवार एक पुरुष यात्री ने दावा किया था कि उसके बैग में बम है। इतना ही नहीं उसने क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट भी की थी। एयरलाइन ने कहा कि हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

गौरतलब है कि सिंगापुर एयरलाइंस को दुनिया की सबसे सुरक्षित एयरलाइन्स में से एक माना जाता है। इससे पहले 2019 में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जब मुंबई से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट में बम की धमकी दी गई थी। इससे एक साल पहले यानी 2018 में भी सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक युवक ने अपने बैग में बम होने का दावा किया था। तब भी वायुसेना ने अपने लड़ाकू जेट को विमान को बचाने के लिए भेजा था। बाद में सार्वजनिक रूप से अलार्म बजाने और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए आरोपी पर 4,500 अमरीकी डालर का जुर्माना लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें