पाकिस्तानी अखबार इस्लाम खबर ने एक लेख में कहा है कि इमरान खान के नेतृत्व वाले देश की सरकार में 'नया पाकिस्तान' का विचार 'गया पाकिस्तान' में बदल गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इमरान खान इस्लामाबाद को बेहतर नीतियां देने में नाकाम रहे हैं। लेख के मुताबिक, पाकिस्तान की नीतियों पर पलटाव, आतंकी गुटों के साथ तालमेल और मीडिया को चुप कराने का अभियान तथा आर्थिक मामलों में दूरदर्शिता की कमी ने इमरान खान को पाकिस्तानियों के बीच अलोकप्रिय बना दिया है।
सरकार की अदूरदर्शी नीतियों में सेना से गतिरोध और आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति पर मतभेद शामिल हैं। इस्लाम खबर के मुताबिक, देश में अल्पसंख्यक हताशा के कगार पर हैं और समाज का एक बड़ा वर्ग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। जबकि इमरान के पास उन्हें लुभाने के लिए नए नारे नहीं हैं।