फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन गए ट्रंप, वेंस को याद आई 36 साल पुरानी फिल्म: प्रोटोकॉल से बंधे हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति; क्या है मामला?

Thu, 14 May 2026 07:35 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर हैं, वहीं व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि राष्ट्रपति के वहां न होने से सन्नाटे जैसा माहौल है। इस स्थिति तुलना उन्होंने 36 साल पुरानी फिल्म 'होम अलोन' से की है। पढ़िए, वेंस ने और क्या-क्या कहा है...
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग - फोटो : रॉयटर्स/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक दिलचस्प टिप्पणी करते हुए कहा कि जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विदेश दौरे पर होते हैं, तो उन्हें व्हाइट हाउस में अकेलापन महसूस होता है, ठीक वैसे ही जैसे फिल्म 'होम अलोन' के किरदार को हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ईरान ने UAE को धमकाया: अराघची बोले- इस्राइल से साठगांठ पड़ेगी महंगी, अरब ने नेतन्याहू के दावों को नकारा

ट्रंप-वेंस एक साथ नहीं कर सकते यात्रा
दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप इस समय चीन के आधिकारिक दौरे पर हैं और शनिवार को अमेरिका लौटेंगे। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी सीक्रेट सर्विस के नियमों के अनुसार, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति एक साथ विदेश यात्रा नहीं कर सकते, ताकि देश की सत्ता व्यवस्था सुरक्षित बनी रहे। इसी वजह से वेंस अमेरिका में ही रहकर व्हाइट हाउस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में क्यों होता है सन्नाटा?
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेडी वेंस ने हल्के अंदाज में कहा कि जब वे व्हाइट हाउस में प्रवेश करते हैं, तो वहां बहुत सन्नाटा होता है और कुछ पल के लिए उन्हें समझ ही नहीं आता कि क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें फिल्म के बाल कलाकार मैकॉले कल्किन की तरह महसूस होता है, जो फिल्म में घर पर अकेला छूट जाता है। उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद पत्रकार हंस पड़े। वेंस का यह बयान भले ही मजाकिया था, लेकिन इससे यह भी साफ होता है कि राष्ट्रपति के विदेश दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी होती है।

धोखाधड़ी के खिलाफ वेंस का सख्त निर्देश
इसके अलावा, वेंस ने अपने सख्त रुख का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करती है, तो उनकी फंडिंग बंद की जा सकती है। वेंस फिलहाल एंटी-फ्रॉड टास्क फोर्स के प्रमुख भी हैं और इस मुद्दे पर सख्ती दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मोदी जैसा कोई नहीं: पीएम के मुरीद हुए नॉर्वे के पूर्व पर्यावरण मंत्री सोल्हेम, बताया हरित विकास का गारंटर

गौरतलब है कि 1990 में आई फिल्म 'होम अलोन', जिसका निर्देशन क्रिस कोलंबस ने किया था, एक छोटे बच्चे की कहानी है जो गलती से घर पर अकेला रह जाता है और चोरों से अपने घर की रक्षा करता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें