फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पेंटागन ने वुहान लैब को वित्तीय सहायता पहुंचाने वाली संस्था को दिए थे करीब तीन अरब रुपये

Sun, 06 Jun 2021 02:18 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

खुलासा हुआ है कि पेंटागन ने इकोहेल्थ एलायंस को करीब तीन अरब रुपये दिए, जिसने 2013 और 2020 के बीच चीन के वुहान में एक प्रयोगशाला को वित्तीय मदद पहुंचाई थी।
विज्ञापन
वुहान लैब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में कोहराम मचाने वाला कोरोना वायरस की उत्पत्ति कैसे और कहां से हुई है यह अब भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम चीन स्थित वुहान लैब का दौरा करने के बावजूद इस तथ्य को स्पष्ट नहीं कर सकी कि इसकी वायरस की उत्पत्ति कहां से हुई है, लेकिन अमेरिका इस बात पर शुरू से ही जोर देता रहा है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान वायरोलॉजी लैब से हुई है। इतना ही नहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे चीनी वायरस का नाम भी दिया था, जिसे लेकर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन


इसी बीच अमेरिका के फेडरल डाटा से एक बड़ा खुलासा हुआ है। फेडरल डाटा के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय, पेंटागन ने ब्रिटिश मूल के डॉक्टर पीटर दासजक की इकोहेल्थ एलायंस संस्था को करीब तीन अरब रुपये (39 मिलिनन डॉलर ) दिए थे। इकोहेल्थ एलायंस वह चैरिटी संस्था है जिसने चीन के वुहान लैब में कोरोना वायरस अनुसंधान को वित्तीय सहायता पहुंचाई। इसी वुहान लैब पर कोरोना वायरस का स्रोत होने का आरोप लगाया गया है।

यह खबर ऐसे वक्त में सामने आई जब इकोहेल्थ एलायंस संस्था के प्रमुख, ब्रिटिश मूल के वैज्ञानिक डॉ. पीटर दासजक को हितों के टकराव का दोषी पाया गया था। साथ ही लैब से कोरोना वायरस के लीक होने पर उठ रहे सवालों के विपरीत चलाए जा रहे अभियान को लेकर भी उनका नाम सामने आया था।
विज्ञापन


इस मामले के सामने आने के बाद इकोहेल्थ एलायंस संस्था गहन जांच के दायरे में आ गया है। जांच की जा रही है कि यह संस्था चीन में वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में कोरोना वायरस के अनुसंधान के लिए संघीय अनुदान का उपयोग कर रहा था।
 

नई बीमारियों पर शोध करने के लिए स्थापित अमेरिका की गैर-लाभकारी संस्था इकोहेल्थ एलायंस ने आंशिक रूप से गहन विवादास्पद 'काम के लाभ' के लिए किए जाने वाले प्रयोगों को भी वित्त पोषित किया है, जहां मानव कोशिकाओं पर उनके प्रभाव का अध्ययन करने के लिए खतरनाक वायरस को अधिक संक्रामक बना दिया जाता है।


बता दें कि अमेरिका में उस वक्त एक राजनीतिक भूचाल आ गया था जब दावा किया गया था कि कोविड-19 वायरस इकोहेल्थ एलायंस द्वारा वित्त पोषित वुहान लैब में बनाया गया था, या उससे लीक हुआ था। उस वक्त तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संस्था के लिए 27 करोड़ रुपये (3.7 मिलियन डॉलर) का अनुदान रद्द कर दिया था।

लेकिन स्वतंत्र शोधकर्ताओं द्वारा एकत्र किए गए संघीय अनुदान के आंकड़ों से पता चलता है कि संस्था को 2017 से 2020 तक सरकार से नौ अरब रुपये (123 मिलियन डॉलर) से अधिक राशि प्राप्त हुई है और इसके सबसे बड़े वित्तीय सहायता पहुंचाने वालों में से एक रक्षा विभाग है, जो 2013 से संगठन को लगभग 39 मिलियन डॉलर की राशि दे चुका है। वास्तव में उस पैसे का कितना हिस्सा वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में शोध के लिए गया, यह अज्ञात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें