फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: बोइंग विमानों की जांच शुरू; ताइवान में कल राष्ट्रपति-संसदीय चुनाव; पढ़ें विश्व की अहम खबरें

Fri, 12 Jan 2024 07:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

सिएटल स्थित कंपनी को एफएए द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया कि बोइंग यह सुनिश्चित करने में विफल रही कि उसके उत्पाद अनुमोदित डिजाइन के अनुरूप हैं।
विज्ञापन
World News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या बोइंग द्वारा बनाए गए विमान संचालन के लिए सुरक्षित हैं, इसकी जांच शुरू हो गई है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने औपचारिक जांच शुरू करने की घोषणा की। सिएटल स्थित कंपनी को एफएए द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया कि बोइंग यह सुनिश्चित करने में विफल रही कि उसके उत्पाद अनुमोदित डिजाइन के अनुरूप हैं। गुणवत्ता प्रणाली निरीक्षण के अनुसार, विमान सुरक्षित संचालन की स्थिति में हैं।  

विज्ञापन


ताइवान : कल होने वाले चुनाव पर पूरी दुनिया की टिकी निगाह
ताइवान में शनिवार को होने वाले राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है। इस पर पड़ोसी चीन की सबसे पैनी नजर है, क्योंकि वह ताइवान को अपने देश का हिस्सा बताता है। जबकि ताइवान ने बीजिंग के संप्रभुता दावों को खारिज किया है। अमेरिका ने ताइवान को साथ देकर चीन-अमेरिकी प्रतिद्वंद्विता बढ़ा दी है। यहां राष्ट्रपति पद के लिए डीपीपी पार्टी से मौजूदा उपराष्ट्रपति लाई चिंग-ते, केएमटी से न्यू ताइपे के मेयर होउ यू-इह व टीपीपी से पूर्व मेयर को वेन-जे मैदान में हैं।

समुद्री हमलों को रोकने की आवश्यकता
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने गुरुवार कहा कि हूती विद्रोहियों द्वारा व्यापारिक जहाजों पर किए जा रहे हमलों को रोकने की सख्त आवश्यकता है। किर्बी ने ऐसे हमलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की कसम खाई। किर्बी ने कहा कि शिपिंग संपत्तियों को ऐसे हमलों से बचने के लिए अमेरिका प्रयास कर रहा है। किर्बी ने कहा कि हम जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के साथ-साथ सामान की भी फिक्र करते हैं। हम अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं।  
विज्ञापन


भारत, चीन, फिलीपीन, म्यांमार से पुलिस अफसर भर्ती करेगा सिंगापुर
भारत, चीन, फिलीपीन और म्यांमार से सहायक पुलिस अधिकारियों (एपीओ) को सिंगापुर में नियुक्त करने पर विचार चल रहा है। कानून और गृह मामलों के मंत्री के. षणमुगम ने संसद में यह जानकारी दी। सिंगापुर उन अधिकार क्षेत्रों का विस्तार करने पर विचार कर रहा है जहां से वह एपीओ की भर्ती करता है क्योंकि हाल के कुछ वर्षों में ताइवान से इस संख्या में गिरावट आई है।

षणमुगम ने कहा, ताइवान से संख्या में गिरावट के चलते गृह मंत्रालय उन अधिकार क्षेत्रों का विस्तार करने पर विचार कर रहा है जहां से एपीओ भर्ती किए जा सकते हैं। ‘चैनल न्यूज एशिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें संभवत: चीन, भारत, फिलीपीन और म्यांमार जैसे एशियाई देशों को शामिल किया गया है। ‘टुडे’ अखबार ने मंत्री के हवाले से कहा, सुरक्षा सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह जरूरी है। 

पाक: कफ सिरप में इस्तेमाल होने वाला जहरीला तत्व जब्त
देश के दवा नियामक प्राधिकरण ने कहा कि पाकिस्तान ने दूषित प्रोपलीन ग्लाइकोल तत्व के एक बैच को जब्त कर लिया है। इस पर डॉव केमिकल, थाईलैंड का लेबल लगा था। अधिकारियों ने 300 से अधिक बच्चों की मौत के कारण के रूप में कफ सिरप में इस्तेमाल होने वाले जहरीले तत्व की पहचान की है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें