एफबीआई वाशिंगटन फील्ड ऑफिस (डब्ल्यूएफओ) ने एक ट्वीट में बताया कि घटना रविवार को सुबह लगभग 8 बजे शुरू हुई और दोपहर तीन बजे से ठीक पहले हल कर दी गई। एफबीआई ने कहा कि एफबीआई डब्ल्यूएफओ पीड़ित को सहायता सेवाएं प्रदान कर रहा है और सेना की सीआईडी इस मामले की जांच करने वाली प्रमुख जांच एजेंसी है।
अमेरिका के उत्तरी वर्जीनिया में स्थित अमेरिकी सेना के बेस 'फोर्ट बेलवोइर' के अंदर रविवार को 'मोर्चाबंदी की स्थिति' (बैरिकेड सिचुएशन) उत्पन्न हो गई। इसके बाद एफबीआई ने इस मामले को सुलझाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अमेरिकी सेना के बेस 'फोर्ट बेलवोइर' की ओर से किए गए एक ट्वीट का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। फोर्ट बेलवोइर बेस में कई आर्मी कमांड मुख्यालय, आर्मी रिजर्व और आर्मी नेशनल गार्ड के मूल तत्व और रक्षा एजेंसियों के नौ विभाग हैं।
विज्ञापन
बेस ने ट्वीट किया कि फोर्ट बेलवोइर के कानून प्रवर्तन अधिकारियों और एफबीआई वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के नेशनल कैपिटल रिस्पांस स्क्वाड ने स्थानीय कानून प्रवर्तन के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से रविवार सुबह फोर्ट बेलवोइर में 'बैरिकेड सिचुएशन' का जवाब दिया। जिसके बाद स्थिति को सुलझा लिया गया और संदिग्ध को दोपहर तीन बजे से कुछ समय पहले हिरासत में ले लिया गया।
एफबीआई वाशिंगटन फील्ड ऑफिस (डब्ल्यूएफओ) ने एक ट्वीट में बताया कि "घटना रविवार को सुबह लगभग 8 बजे शुरू हुई और दोपहर तीन बजे से ठीक पहले हल कर दी गई।" एफबीआई ने कहा कि एफबीआई डब्ल्यूएफओ पीड़ित को सहायता सेवाएं प्रदान कर रहा है और सेना की सीआईडी इस मामले की जांच करने वाली प्रमुख जांच एजेंसी है। हालांकि बैरिकेड्स की घटना की प्रकृति स्पष्ट नहीं है और अधिकारियों ने इस बात का ब्योरा जारी नहीं किया है कि इसमें कितने लोग शामिल थे।
विज्ञापन
अमेरिका सेना का महत्वपूर्ण अड्डा 'फोर्ट बेलवोइर' फेयरफैक्स काउंटी में पोटोमैक नदी के किनारे लगभग 8,800 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और वाशिंगटन से लगभग 20 मील दक्षिण में स्थित है।
कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी पुलिस विभाग के मुताबिक, "बैरिकेड सिचुएशन" एक ऐसी घटना है जिसमें एक व्यक्ति खुद को छुपाने के लिए किसी चीज की आड़ का सहारा लेता है और इस दौरान वह कानून प्रवर्तन कर्मियों की उपेक्षा या विरोध करता है और ऐसे में यह माना जाता है कि उक्त व्यक्ति खतरनाक या घातक हथियार से लैस है।