फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व एनएसए जॉन बोल्टन के घर FBI ने मारा छापा, अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ उठाई थी आवाज

Fri, 22 Aug 2025 05:20 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

FBI searches home of ex-Trump national security adviser John Bolton : दस्तावेजों से संबंधित जांच मामले में एफबीआई ने डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के घर पर छापेमारी की है। 
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के घर पर एफबीआई छापा मारा है। एफबीआई की ओर से यह कार्रवाई दस्तावेजों से संबंधित जांच के तहत की गई है। बता दें कि हाल ही में जॉन बोल्टन ने भारत पर लगाए गए 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ की आलोचना की थी। उन्होंने इसे ट्रंप की बहुत बड़ी भूल करार दिया था। 

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी मैरीलैंड के बेथेस्डा स्थित बोल्टन के घर पर सुबह 7 बजे के आसपास की गई है। यह कार्रवाई एफबीआई निदेशक काश पटेल के निर्देश पर की गई है। छापेमारी शुरू होने के कुछ ही देर बाद काश पटेल ने एक्स पर एक क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा था, "कोई भी कानून से ऊपर नहीं है... एफबीआई एजेंट मिशन पर हैं। आधिकारिक तौर पर अभी नहीं बताया गया है, लेकिन घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले शख्स के हवाले से बताया गया है कि यह मामला गोपनीय दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल के आरोप से जुड़ा है। 

यह घटनाक्रम जॉन बोल्टन द्वारा अमेरिकी टैरिफ नीति पर टिप्पणी करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। उनकी यह टिप्पणी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का के एंकोरेज में होने वाली "महत्वपूर्ण" शिखर वार्ता से एक दिन पहले आई थी। जिसमें उन्होंने भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ की आलोचना की थी। 
विज्ञापन


बोल्टन, ट्रंप की पिछली सरकार के दौरान 17 महीनों तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे थे। ईरान, अफ़ग़ानिस्तान और उत्तर कोरिया को लेकर उनके और ट्रंप के बीच मतभेद रहा। ट्रंप के पिछले प्रशासन ने बोल्टन की एक किताब के प्रकाशन को रोकने की असफल कोशिश की थी, जिसमें गोपनीय जानकारी होने का आरोप लगाया गया था। इस साल राष्ट्रपति पद संभालने के पहले ही दिन ट्रंप ने बोल्टन समेत चार दर्जन से ज़्यादा पूर्व खुफिया अधिकारियों की सुरक्षा मंज़ूरी रद्द कर दी। बोल्टन उन तीन पूर्व अधिकारियों में शामिल थे जिनकी सुरक्षा मंजूरी ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में रद्द कर दी थी।

ट्रंप पर साधा था निशाना
बता दें कि हाल ही में जॉन बोल्टन ने भारत के साथ टैरिफ प्रकरण पर ट्रंप सरकार को घेरा है। ट्रंप के पूर्व सहयोगी ने कहा था कि अमेरिका ने भारत को रूस और चीन से दूर करने के दशकों पहले से चले आ रहे प्रयासों को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए भारी शुल्कों पर बात करते हुए यह बात कही। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारत की तुलना में चीन के प्रति ट्रंप के पूर्वाग्रह की भी आलोचना की और कहा कि यह एक "बहुत बड़ी भूल" हो साबित सकती है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: 
China-Pakistan Relations: चीनी विदेश मंत्री से मिले पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर, सुरक्षा और आतंकवाद पर चर्चा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें