फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफबीआई दस्तावेज में स्टोन और असांजे के बीच की बातचीत का हुआ खुलासा

Wed, 29 Apr 2020 01:32 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
रोजर स्टोन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अमेरिका के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच के लिए रॉबर्ट मूलर को विशेष अधिवक्ता नियुक्त किए जाने के कुछ ही सप्ताह बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विश्वास पात्र रहे रॉजर स्टोन ने विकिलिक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को एक ट्विटर संदेश में कहा था कि अगर अभियोजक उनके पीछे पड़े तो ‘वह पूरे तंत्र को नीचे ला देंगे’।

विज्ञापन


इस रिकॉर्ड से स्टोन और असांजे के बीच हुई बातचीत का पता चलता है। विकिलिक्स ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस द्वारा हैक किए हिलेरी क्लिटंन के ईमेल प्रकाशित किए थे।

द एसोसिएटेड प्रेस और अन्य मीडिया संगठनों ने इस दस्तावेज को हासिल करने के लिए अदालत का रुख किया था। इसके बाद स्टोन से जुड़े ये दस्तावेज हासिल किए गए हैं। इन दस्तावेजों को जांच एजेंसी एफबीआई ने स्टोन पर आपराधिक मामले में तलाशी वारंट हासिल करने के लिए जमा किया था।
विज्ञापन


इन्हें अब सार्वजनिक किया गया है क्योंकि मूलर की जांच में रूस और ट्रंप अभियान के बीच संबंध को लेकर स्टोन दोषी करार दिए जा चुके हैं। स्टोन अब आत्मसमर्पण की तारीख का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसी बीच देश कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ रहा है।

स्टोन ने जून, 2017 में सीधे तौर पर असांजे को संदेश भेजा था जिसमें उन्होंने कहा था कि यह मुद्दा उन्हें ‘अब भी बकवास’ लगता है। उन्होंने कहा था, 'एक पत्रकार के तौर पर यह मायने नहीं रखता है कि आपको जानकारी कहां से मिली बल्कि सिर्फ यह मायने रखता है कि वह कितनी सटीक है।'

तलाशी वारंट हलफनामे में इस संदेश के ट्रांसक्रिप्ट (बातचीत का लिखित ब्योरा) में स्टोन को यह कहते हुए पेश किया गया है, 'अगर सरकार आपके (असांजे) पीछे आती है तो मैं पूरे तंत्र को ही नीचे ला दूंगा।' असांजे अभी फिलहाल लंदन की जेल में बंद हैं और अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें