फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: 'बड़बोले मंत्री' फवाद चौधरी की सनक, उप प्रधानमंत्री बनने की जताई हसरत

Fri, 20 Sep 2019 03:14 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी - फोटो : Twitter/@pid_gov
विज्ञापन
पाकिस्तान के बवाली मंत्री फवाद चौधरी ने उप प्रधानमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने बुधवार को कराची एक स्थानीय होटल में आयोजित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा जैव प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित कर रहे हैं। हरित ऊर्जा में ही भविष्य है। बिजली का प्रसारण खंभो और केबलों के बजाय हरित ऊर्जा के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के बजाय मदारियों का निर्माण करते रहे और उनकी सेवा करते रहे। हमने एमआईटी और हॉवर्ड के अवसरों को खो दिया। हमें 1970 के दशक में जियाउल हक शासन के दौरान अमेरिका से बहुत कुछ मिला। हम भविष्य में टमाटर और आलू बेचकर नुकसान नहीं उठा सकते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, चीन, कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच एकमात्र अंतर प्रौद्योगिकी है। उन्होंने दावा किया कि इन देशों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री उप प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। हमारे प्रधानमंत्री (पीएम) ने इस तरफ अपना ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें