फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पेशावर में वीजा कार्यालय खोलेगा चीन

Fri, 20 Sep 2019 03:03 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जिनपिंग और इमरान खान
विज्ञापन

चीन ने पाकिस्तान के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पेशावर में वीजा कार्यालय खोलने का निर्णय किया है। पाकिस्तान के लिए चीन के राजदूत याओ जिंग ने चीनी दूतावास द्वारा यहां स्थापित ‘वन विंडो सेंटर’ का दौरा करने के बाद गुरुवार को इस संबंध में घोषणा की। वन विंडो सेंटर की स्थापना चीन की संस्कृति से लोगों को रूबरू कराने का एक मौका उपलब्ध कराने के मकसद से की गई है।

विज्ञापन


यह केंद्र प्रदर्शनी, फिल्मों और प्रशिक्षण के जरिए लोगों को चीनी संस्कृति, साहित्य, कला एवं इतिहास से अवगत कराता है। केंद्र का दौरा करने के बाद याओ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के रशाकई में चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का पहला छोटा आर्थिक क्षेत्र इस साल चालू हो जाएगा और यह कदम गरीबी उन्मूलन में मददगार होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें