फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की मदद से 2022 में अंतरिक्ष में यात्री भेजने की योजना बना रहा पाक

Mon, 16 Sep 2019 09:38 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फवाद चौधरी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारत द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान में लगातार तरक्की करने से घिरे पाकिस्तान ने देश की जनता को 2018 में चीन से हुए समझौते की याद दिलाते हुए कहा है कि पाक 2022 में अंतरिक्ष में पहले पाकिस्तानी नागरिक को भेजेगा। हालांकि भारत 1984 में ही रूस के साथ ऐसे ही एक समझौते के तहत राकेश शर्मा को अंतरिक्ष में भेज चुका है। पाकिस्तान के केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने अंतरिक्ष में पहले पाक यात्री को भेजने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

विज्ञापन


पाक अखबार ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ के अनुसार, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अंतरिक्ष मिशन में चीन उसकी मदद करेगा जिसके लिए अंतरिक्ष यात्री की चयन प्रक्रिया 2020 में शुरू हो जाएगी। बता दें कि फवाद चौधरी ने भारत के चंद्रयान-2 मिशन को ट्रोल किया था, जिसके बाद दुनिया भर में उनकी और पाकिस्तान की जबरदस्त फजीहत हुई थी।

फवाद ने बताया कि शुरुआत में 50 लोगों को चुना जाएगा, जिसके बाद 2022 में सूची से 25 लोगों को बाहर निकाल दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बचे हुए 25 में से सिर्फ एक शख्स अंतरिक्ष भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री के चयन में पाकिस्तान की वायु सेना की भूमिका खास होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें