फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शरणार्थी घोटाला: नेपाल के पूर्व उप-प्रधानमंत्री के संसद से निलंबन पर सस्पेंस बरकार, कल हुए थे गिरफ्तार

Mon, 15 May 2023 11:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

रायमाझी को काठमांडू से लगभग 10 किलोमीटर दक्षिण में बूढ़ा नीलकंठ इलाके से गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, बहादुर रायमाझी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया
विज्ञापन
Top Bahadur Rayamajhi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं सीपीएन-यूएमएल के एक वरिष्ठ नेता बहादुर रायमाझी को रविवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। फर्जी भूटानी शरणार्थी घोटाले के संबंध में दो सप्ताह पहले अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किये जाने के बाद से वह फरार थे। वहीं, दूसरी ओर रायमाझी के संसद निलंबन पर सस्पेंस बरकार है। संसद सचिवालय ने पहले एक बयान में कहा था कि उनको निलंबित कर दिया गया है। हालांकि बाद में कहा कि उसने अपने बयान को वापस ले लिया है।

विज्ञापन


रायमाझी को काठमांडू से लगभग 10 किलोमीटर दक्षिण में बूढ़ा नीलकंठ इलाके से गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, बहादुर रायमाझी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया है। भूटान शरणार्थी घोटाले के संबंध में अधिकारियों द्वारा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद से वह फरार थे। रायमाझी भूटान शरणार्थी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाले दूसरे बड़े नेता हैं।

इससे पहले पूर्व गृह मंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के प्रभावशाली नेता बाल कृष्ण खंड को बुधवार को भूटान शरणार्थी घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था। इस घोटाले के तहत नेपाली नागरिकों को भूटानी शरणार्थी होने के फर्जी दस्तावेज बनाकर अमेरिका भेजा गया था।
विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, एक ऑडियो टेप जारी किया गया था जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री देउबा की पत्नी आरजू राणा देउबा और खंड की पत्नी मंजू खंड पर इस घोटाले के पीड़ितों से लाखों रुपये लेने का आरोप है। रायमाझी के बेटे संदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही फर्जी शरणार्थी घोटाला मामले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें