फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैंसी पेलोसी के विरोध पर फेसबुक ने हटाया राष्ट्रपति ट्रंप का विज्ञापन

Sat, 07 Mar 2020 12:11 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

फेसबुक ने राष्ट्रपति ट्रंप के चुनाव अभियान से जुड़े उन विज्ञापनों को हटा दिया है जिनमें लोगों को एक सर्वेक्षण में जनगणना के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि ये विज्ञापन दशक में एक बार होने वाली प्रमुख जनगणना को लेकर लोगों को भ्रमित करने वाली है। फेसबुक ने कहा है कि वह 2020 की जनगणना पर भ्रम रोकने के लिए विज्ञापन हटा रहा है।

विज्ञापन


फेसबुक ने कहा कि इस संबंध में उसकी नीतियां स्पष्ट हैं। जबकि आगामी सप्ताह से ही अमेरिका में जनगणना शुरू होना है। ट्रंप के विज्ञापन में जनगणना को लेकर दुष्प्रचार के आरोप लगे थे। इस सप्ताह की शुरुआत में ही राष्ट्रपति के लिए रिपब्लिकन नेशनल कमेटी ने उनके साथ संयुक्त रूप से ‘ट्रंप मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नाम से सोशल मीडिया साइट पर विज्ञापन चलाना शुरू किया था। विज्ञापन हटाने को लेकर फेसबुक ने कहा कि इसमें जनगणना के समय को लेकर भ्रम पैदा हो रहा था।

इसमें लिखा था कि राष्ट्रपति ट्रंप को आधिकारिक 2020 जनगणना के लिए आपकी जरूरत है और हम नवंबर चुनाव से पूर्व आपकी बात सुनना चाहते हैं। इस पर नैंसी पेलोसी ने कहा कि यह प्रायोजित सर्वेक्षण झूठ का पुलिंदा है जो फेसबुक की नीतियों के विरुद्ध है। लेकिन ट्रंप अमेरिकियों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

दबाव में सोशल मीडिया

डेमोक्रेटिक हाउस के प्रतिनिधि कैरोलिन मैलोनी, जेमी रस्किन, गेरी कोनोली और केटी पोर्टर ने बाकायदा पत्र लिखकर मांग की कि रिपब्लिकन नेशनल कमेटी इस तरह के विज्ञापन से लोगों में भ्रम फैला रही है, क्योंकि यह जनगणना के आधिकारिक दस्तावेजों से मिलता-जुलता है। इस दुष्प्रचार को लेकर फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब राजनीतिक भाषणों के संचालन को लेकर काफी दबाव में आ गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें