फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: मेटा में कर्मचारियों के लिए बजट जारी नहीं, फिर छंटनी की आशंका

Mon, 13 Feb 2023 07:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

मेटा में काम कर रहे कर्मचारी काफी अनिश्चितता के माहौल में है। उन्हें बजट न मिलने के कारण फिर से छंटनी जैसी चिंताएं सता रही है।
विज्ञापन
मेटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा आने वाले दिनों में फिर से छंटनी कर सकती है। कंपनी इस तैयारी में है कि इस साल वह मौजूदा कर्मियों के साथ बिजनेस को आगे बढ़ा सकती है या फिर छंटनी कर टीम को छोटा कर सकती है। इससे पहले पिछले ही साल कंपनी ने करीब 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला दिया था। ऐसे में यह छंटनी केवल मेटा में ही नहीं, बल्कि अमेरिका के कई बड़ी कंपनियों में भी हुई थी। 
विज्ञापन


अनिश्चितता के माहौल में हैं कंपनी के कर्मचारी
मेटा में काम कर रहे कर्मचारी काफी अनिश्चितता के माहौल में है। उन्हें बजट न मिलने के कारण फिर से छंटनी जैसी चिंताएं सता रही है। बता दें कि अगर आने वाले समय में मेटा में छंटनी होती है तो यह दूसरी बार है, जब मेटा में लगातार दूसरे साल भी छंटनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें