फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक की बड़ी कार्रवाई, रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के एंटी नाटो पेज किए डिलीट

Thu, 17 Jan 2019 06:02 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस द्वारा चलाए जा रहे सैंकड़ो पेज और अकाउंट्स को फेसबुक ने गुरुवार को हटा दिया। नाटो विरोधी भावना और विरोध आंदोलनों को बढ़ावा देने की वजह से फेसबुक ने ये कदम उठाया है। डिलाट किए पेज और अकाउंट के बारे में जानकारी देते हुए फेसबुक ने कहा कि ये पूर्वी यूरोप और अन्य जगहों पर स्वतंत्र समाचार साइटों के रूप में थे लेकिन वास्तव में रूसी राज्य के स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी स्पुतनिक के कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे थे।

विज्ञापन


फेसबुक ने जानकारी दी कि 364 पेज और अकाउंट हटाए गए गए हैं। जिनके लगभग 800,000 से ज्यादो फोलोअर थे, और अक्टूबर 2013 और इस महीने के बीच विज्ञापनों पर लगभग 135,000 डॉलर खर्च किए थे। फेसबुक ने कहा कि इन पोजों ने अक्सर नाटो विरोधी भावना और विरोध आंदोलनों को बढ़ावा दिया। उन्होंने लगभग 200 घटनाओं को बढ़ावा दिया। 

फेसबुक ने कहा कि उसने 107 अन्य पेज और अकाउंट हटाए हैं जो दिखने और डिजाइन में ऐसे लगते थे जैसे कि उनको यूक्रेन से चलाया जा रहा है। लेकिन वास्तव में ये एक नेटवर्क का हिस्सा थे जो रूस द्वारा चलाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें