फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पांचवे सबसे धनवान व्यक्ति फेसबुक सीईओ जकरबर्ग ने कहा- कोई भी इतना अमीर होने का हकदार नहीं

Fri, 04 Oct 2019 10:12 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मार्क जकरबर्ग (फाइल)
विज्ञापन
दुनिया के पांचवे सबसे धनवान व्यकित फेसबुक के सह-संस्थापक, चेयरमैन और सीईओ मार्क जकरबर्ग ने गुरुवार को कंपनी टाउन हॉल की एक लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान अपने साथ-साथ अरबपतियों पर सवाल खड़ा किया और इसका बचाव भी किया। जकरबर्ग की कुल संपत्ति 69 बिलियन डॉलर है।  
विज्ञापन


जकरबर्ग ने फेसबुक कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में कहा, "मुझे यह नहीं मामूल की कितनी संपत्ति को बहुत ज्यादा माना जाए। एक स्तर के बाद किसी को भी इतना पैसा पाने का हकदार नहीं होना चाहिए।" 

फेसबुक ने जकरबर्ग और कंपनी के कर्मचारियों के बीच हुई इस बातचीत को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया। कंपनी ने आमतौर पर इस निजी साप्ताहिक सवाल-जवाब सत्र को सार्वजनिक करने का फैसला तब किया, जब अमेरिकी पत्रिका 'द वर्ज' ने एक टाउन हॉल की एक पुरानी बाचतीच को प्रकाशित कर दिया। इस लीक कर दी गई बातचीत में, जकरबर्ग ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एलिजाबेथ वॉरेन की कंपनी को तोड़ने की योजना के बारे में चिंता व्यक्त की थी।

संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान करना चाहते हैं जकरबर्ग

जकरबर्ग ने कहा कि मैंने और मेरी पत्नी प्रेसीलिया चान ने यह तय किया है कि हम अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा अपने जीवन में दान दे देंगे। हालांकि, बहुत सारे लोगों को यह भी काफी नहीं लगता है।

"वॉरेन को अब दुश्मन नहीं बनाना चाहिए"

द वर्ज द्वारा लीक की गई बातचीत में जकरबर्ग जकरबर्ग ने वॉरेन द्वारा सभी कंपनियों को अलग-थलग करने की बात कही थी। उन्होंने अपने कर्मचारियों से इसके खिलाफ लड़ने की बात कही थी। इस बयान के सार्वजनिक होने के बाद गुरुवार को जकरबर्ग ने कहा कि कंपनी के भीतर के लोग यह जानकारी सार्वजनिक होने से आश्चर्यचकित हैं। लेकिन मैं अपने बयान पर कायम हूं। 
विज्ञापन


जकरबर्ग से जब एक कर्मचारी ने सवाल किया कि वह राष्ट्रपति चुनावों में किसी प्रत्याशी को लेकर तटस्थ कैसे रहेंगे? तो उनका जवाब था, "अब आगे हमें कोशिश करनी चाहिए कि उन्हें (एलिजाबेथ वॉरेन) को दुश्मन नहीं बनाना चाहिए।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें