फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के सोशल मीडिया सम्मेलन में फेसबुक-ट्विटर को न्योता नहीं

Mon, 08 Jul 2019 09:47 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में सोशल मीडिया पर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस सम्मेलन के लिए सोशल मीडिया जगत की दो दिग्गज कंपनियों फेसबुक और ट्विटर को न्योता नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में किए गए इस दावे पर व्हाइट हाउस ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक, सम्मेलन के लिए फेसबुक और ट्विटर को न्योता नहीं भेजा जाना आश्चर्यजनक नहीं है। 

दरअसल, इसका आयोजन सोशल मीडिया के मुद्दों पर बातचीत के लिए नहीं बल्कि सोशल मीडिया को लेकर दक्षिणपंथियों की शिकायतों का समाधान करने के लिए हो रहा है। ट्रंप समेत रिपब्लिकन पार्टी के कई नेता फेसबुक, गूगल व ट्विटर पर डेमोक्रेट और वामपंथियों का पक्ष लेने का आरोप लगाते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें